खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली आदेशानुसार एवं सालसा बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा श्री वृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन व उपस्थिति में 26 नबम्बर “राष्ट्रीय संविधान दिवस की कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में किया गया। कार्यकम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया, संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा प्रस्तावना का वाचन किया गया।
कार्यकम में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिवक्तागण श्री ए.व्ही गोवर्धन, श्री मोहित राम वर्मा, श्री पी.आर. देवागंन एवं श्री माधो सिंह बैस जो अपनी पूरी निष्ठापूर्वक, अथक ईमानदारी से विधिव्यवसाय के क्षेत्र में कार्य कर रहें है को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिवक्तागण द्वारा कार्यकम के माध्यम से समस्त मंचासीन अधिकारी एवं उपस्थित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी को राष्ट्रीय संविधान दिवस की बधाई देते हुए, उन्होंने कहां कि “कानूननी बिरादरी में, हमें भारत के संविधान द्वारा निर्धारित मार्ग पर चलना चाहिए कहते हुए अपने द्वारा किये गये कार्यों एवं अनुभव को साझा किया जिसमें उनके द्वारा कठिन परिश्रम किये जाने एवं अपने कनिष्ठ/जूनियर्स अधिवक्तागण को बताया कि अच्छा वक्ता, अच्छा श्रोता होना आवश्यक है साथ ही उचित एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए न्यायालय की गरिमा को बनाय रखना अत्यंत आवश्यक है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा जन-जन तक विधिक जागरूकता, विधिक सहायता शिविर एवं चलायें जा रहे अभियान और विशेष दिवसों पर आयोजित कार्यक्रम व कार्यशाला को संकलित किये जाने का प्रयास करते हुए, आम जनता को कम प्रयास में अधिक जानकारी प्राप्त हो इसके लिए माननीय अध्यक्ष के सतत् मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर “प्रथम न्यूज लेटर” का विमोचन भी किया गया। उक्त कार्यकम में श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, लीगल डिफेंस कौसिल सिस्टम, मीडिया प्रभारी, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स का आभार व्यक्त किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

