खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग का बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको कार में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर उड़ीसा प्रात से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे है।
सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा थाना नगरनार के सामने एनएच 63 मेन रोड के पास पहुंच कर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग का बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको कार के चालक नाम कृष्णा प्रसाद साव उर्फ शंभु साव पिता विश्वनाथ साव जाति सोनार उम्र 55 साल निवासी पातररास भांगा पुलिया के पास थाना जिला दंतेवाड़ा एवं साथी केशव कुमार खरे पिता पिता करण लाल खरे जाति सतनामी उम्र 41 साल निवासी ग्राम उपरवाह करेला थाना घुमका जिला राजनांदगांव के बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको कार की जांच करने पर इनके कब्जे से 1. किंग फिसर प्रिमियम बीयर 17 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 नग कुल मात्रा 132.600 लीटर 2. किंग फिसर स्ट्रांग बीयर (केन) 9 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 नग मात्रा 108.00 लीटर 3. मेक्डॉवल नंबर 1 डिलक्स व्हीस्की (हाफ) 1 पेटी प्रत्येक पेटी 24 नग कीमती कुल मात्रा 9.00 लीटर 4 मेक्डॉवल नंबर 1 डिलक्स व्हीस्की (क्वाटर) 1 पेटी प्रत्येक पेटी 48 नग कीमती कुल मात्रा 8.640 लीटर अंग्रेजी शराब कुल 258.24 लीटर बरामद कर जप्त किया गया एवं परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद रंग का बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको, 2 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया।
आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपीयो के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

