खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के तारलागुड़ा गोदावरी नदी के किनारे चल रहे अवैध रेत भंडारण के खिलाफ भोपालपटनम एसडीएम व तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए 72 टिप्पर अवैध रेत जप्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम यशवंत नाग और तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने औचक निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद सरपंच पति भास्कर काका ने स्वीकार किया कि पट्टा प्राप्त भूमि स्वामी काका राजन ने अपनी भूमि पर समतलीकरण कर उस पर 72 टिप्पर रेत का भंडारण किया गया था।
वन विभाग के बीट गार्ड शैलेश लम्बाड़ी और शैलेन्द्र एट्टी ने बताया कि समतलीकरण के दौरान लगभग 30 बड़े पेड़ों को काटा गया था, जिनमें साजा, तेंदू, मोयन, और सागौन जैसे पेड़ शामिल थे। इस संबंध में पंचनामा तैयार किया गया है और कटे पेड़ों को लेकर कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने अवैध रेत भंडारण को सील कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा बिना अनुमति रेत का भंडारण के साथ बड़े वृक्षों की कटाई और अवैध मुरुम उत्खनन का निरिक्षण किया गया है, जिसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विदित हाे कि भाजपा नेताओं ने वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप से मुलाकात कर अवैध रेत खनन को तत्काल रोकने की मांग थी। वहीं कांग्रेस ने भी रेत माफियाओं से सांठगांठ कर भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अवैध रेत खनन का आरोप लगाते हुए मामले की जांच के लिए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के संयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने समिति का गठन किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

