खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। अभनपुर के सारखी रोड स्थित श्री कृष्णा अस्पताल के पास लूटपाट की घटना सामने आई है। 4 आरोपियों ने रेत लेकर जा रहे हाईवा को रोककर उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की। फिर ट्रक के केबिन में चढ़कर वहां रखे 13 हजार रुपए नगदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सारखी के पास ही खोरपा में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला था।
लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपी राजा पिता स्वर्गीय सुरेश निर्मलकर, अजीत कुमार उर्फ पतालू पिता दूजराम सिन्हा, लिकेश पिता स्वर्गीय परसराम यादव और वेदप्रकाश पिता जेठू राम साहू को गिरफ्तार किया है। सभी अभनपुर के वार्ड क्रमांक 3 के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी रकम 13 हजार रुपए और दोनों मोबाइल बरामद कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

