खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 1 दिसम्बर, रविवार को प्रातः 11 बजे से श्री दूधाधारी सत्संग भवन, रायपुर में होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक श्री जगन्नाथ मंदिर, टूरी हटरी, पुरानी बस्ती में सम्पन्न हुई।
बैठक में अब तक आये लगभग 350 पंजीयन और प्राप्त हो रहे नवीन पंजीयन, अतिथि स्वागत, मिलन-2024 स्मारिका विमोचन, युवक-युवतियों का परिचय, भोजन व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा कर कार्यभार तय किया गया। ज्ञात हो कि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी, नपानि सभापति श्री प्रमोद दुबे जी, नपानि लोनिवि अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी, भाजपा पार्षद दल प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे जी, समाजसेवी श्री राजीव वोरा जी ने आतिथ्य हेतु अपनी सहमति प्रदान कर चुके हैं।
आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा, स्मारिका सम्पादक रज्जन अग्निहोत्री, राष्ट्रीय सचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव अजय अवस्थी, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, मिथिलेश रिछारिया, विद्या भट्ट, बबीता मिश्रा, सुमन पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, सतीश शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, वीणा मिश्रा, सुरभि शर्मा, कल्पना मिश्रा, अनिता राव सहित काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

