खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना तथा अति-संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 3 नक्सलियों 1. कुमारी सोड़ी मुके उर्फ अनिता पिता स्व. हिड़मा (कोंटा एरिया कमेटी अंतर्गत केएमएस उपाध्यक्षा ईनामी 2 लाख) निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली, 2. माड़वी कोसा पिता माड़वा उर्फ बोसी (अरलमपल्ली पंचायत डीएकेएमएस सदस्य) निवासी अरलमपल्ली थाना पोलमपल्ली, 3. मड़कम देवा पिता स्व. मड़कम गंगा (पूवर्ती आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी पूवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ने आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल सुकमा एवं उप निरीक्षक सरजीत आलम के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
महिला नक्सली सोड़ी मुके उर्फ अनिता को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी ऑफिस सुकमा के आरएफटी टीम, नक्सली माड़वी कोसा पिता माड़का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना पोलमपल्ली पुलिस बल तथा नक्सली मड़कम देवा पिता स्व. गंगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी कार्मिकों का याेगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य वारदाताें में शामिल रहे है। इसके अतिरिक्त आत्मसमर्पित नक्सली माड़वी कोसा पिता माड़का उर्फ बोसी के विरूद्व थाना पोमलपल्ली में अपराध क्रमांक 03/2016 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जायेंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

