खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के नया बस स्टैंड में अब सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाया जाएगा। यहां सेनेटरी पैड की मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को स्तनपान कराने की भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने इसके लिए प्लान बना लिया है। जल्द ही काम भी शुरू किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू समेत नगर निगम की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। यहां नया पिंक शौचालय बनाने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त निर्भय साहू ने पिंक शौचालय निर्माण जल्द ही काम शुरू करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में एक शौचालय है, जिसमें महिलाओं के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है, शौचालय भी काफी छोटा है। उन्हाेने बताया कि जगदलपुर बस स्टैंड संभाग का सबसे बड़ा अंतरराज्यीय बस स्टैंड है। यहां हर दिन ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तक के लिए भी बसें चलती हैं। हर दिन करीब 200 से ज्यादा बसों का संचालन होता है। ऐसे में यात्रियों में लगभग 40 से 45 प्रतिशत संख्या महिला यात्रियों की भी होती है। जिसके लिए पिंक शौचालय में महिलाओं के लिए सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इस्तेमाल किए गए नैपकिन को निस्तारण वाली मशीन में डालकर नष्ट किया जाएगा। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा होगी। स्तनपान करवाने फीडिंग रूम की भी सुविधा होगी। साथ ही जो महिलाएं वेटिंग हॉल में बसों का इंतजार करती हैं, जिनके दुधमुहे बच्चे होते हैं, उन्हें स्तनपान करवाने काफी दिक्कत होती है। ऐसे में यहां पिंक शौचालय बनने से महिला यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

