खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अंदुरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणों व युवाओं को संचार सुविधा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे संचार क्रांति में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित वरदली में जिओ मोबाइल नेटवर्क शुरू कर दिया गया है। वरदली में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से इसका लाभ अब इन क्षेत्र के ग्रामीणों व युवाओं के साथ यहां तैनात जवानाें को आ मिलना शुरू हो जाएगा।
भोपालपटनम ब्लॉक के अंदुरुनी गांव वरदली में नियद नेल्लानार योजना एवं केंद्र की यूएसओएफ योजना के तहत जिओ मोबाइल टावर की स्थापना कर दी गई है। बहुप्रतीक्षित मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से वरदली, दम्मूर, संकनपल्ली, चिल्लामरका व उल्लूर के ग्रामीणों व युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। फोर्स की मदद से जिओ मोबाइल नेटवर्क शुरू कर संचार सुविधा का विस्तार किया गया है। संचार क्रांति की इस नई पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों का मोबाइल नेटवर्क का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही मजबूत नेटवर्क व इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाले छात्रों व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इससे ऑनलाइन पढ़ाई में फायदा पहुंचेगा। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस व प्रशासन द्वारा उठाये गए इस महत्वपूर्ण कदम से क्षेत्र में अब संचार की सुविधा बहाल हो चुकी है। स्थानीय लोगों को अब आसानी से अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

