खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर आड़ावाल में आज गुरुवार की सुबह एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही दमकल की वाहन के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामान में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही आस-पास के लोगों ने एसडीआरएफ टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई, तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग फैलने से आस-पास तीन और बड़ी दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। समय रहते पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया। समय रहते आग पर काबू कर लेने से बड़ा हादसा टल गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

