खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने ट्रेन में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय पेपर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से गहने भी बरामद हुए हैं। इन्हें वे अक्टूबर में लोकल ट्रेन से चोरी किए थे।
मामले में तीनों आरोपितों के खिलाफ बिलासपुर जीआरपी ने धारा 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। जब्त गहनों की कीमत 81 हजार 170 रुपये आंकी गई है। यह गैंग 08737 रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में हुई चोरी की घटना की जांच के दौरान पकड़ा गया है।
अज्ञात चोर महिला यात्री के लेडिस पर्स की चेन खोलकर उसमें से रखे एक गले का हार, कान की बाली व पाजेब चोरी कर लिए थे। मामले की जांच के लिए रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त व महानिरीक्षक मुनव्वर खुर्शीद ने जांच के निर्देश दिए।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

