खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा में हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम उन्नयन के उद्देश्य से एक आवश्यक बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक श्री रूपलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और सभी विषय विशेषज्ञों को संबोधित किया।
श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक शिक्षण संचालनालय ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत आयोजित इस कार्यशाला में प्रश्नपत्र निर्माण, ब्लू प्रिंट तैयार करने, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी विषय विशेषज्ञ अपने समन्वित और सार्थक प्रयासों से न केवल जिले के परीक्षा परिणामों को सुधारेंगे बल्कि बेमेतरा जिले को संभाग और प्रदेश में एक नई पहचान दिलाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कमल कपूर बंजारे ने बैठक में जिले की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले के विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं की एक टीम बनाई गई है जो विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन देगी। साथ ही, ब्लू प्रिंट आधारित प्रश्न पत्रों से अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करने, समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने, अतिरिक्त कक्षाएं लगाने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग, और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थाओं का भ्रमण कराने जैसी योजनाएं तैयार की गई हैं।
सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री सुनील कुमार झा ने ब्लू प्रिंट की भूमिका और प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ब्लू प्रिंट के विभिन्न पहलुओं जैसे कठिनाई स्तर, विषयवस्तु और उद्देश्यों पर भी चर्चा की। इसके अलावा, सहायक संचालक एस.पी. कोसले, वरिष्ठ प्राचार्य एस.एस. ठाकुर, और माध्यमिक शिक्षा मंडल के विषय विशेषज्ञ श्री विकेश यादव ने ब्लू प्रिंट आधारित प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया को सविस्तार समझाया।
कार्यशाला में उपस्थित विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिला दुर्ग के सहायक संचालक एस.एन.व्ही. स्वामी, संस्था प्राचार्य संत राम साहू, एपीसी भूपेंद्र साहू, संघ के अध्यक्ष बलदाऊ पटेल सहित जिले के कई विद्यालयों के व्याख्याता उपस्थित रहे।
कार्यशाला ने परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। इसका उद्देश्य न केवल जिले के विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सुधारना है बल्कि बेमेतरा को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करना है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

