खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उक्त आयोजन का आगाज भारतीय परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि महोदय जी आर चंद्रवंशी, भूतपूर्व प्राचार्य के करकमलों से माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माँ शारदे की वंदना ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सुचारु संचालन विद्यालय परिवार के सदस्यों ने किया। मुख्य अतिथि महोदय ने उक्त आयोजन के अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा – “बच्चे देश का स्वर्णिम भविष्य हैं, इनकी अभिव्यक्ति क्षमता को उजागर करने हेतु सबसे उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय में समय-समय पर किए जाने वाले आयोजन एवं प्रार्थना सभा का मंच है। जिसका विद्यालय में सफल संचालन किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय सुनहरे युग के निर्माण की ओर पहल कर रहा है।
बच्चों के विविध सांस्कृतिक रंगों की छटा ने अद्भुत मनोरम दृश्य का संचार किया। सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र रहा सहायक शिक्षण सामग्रियों की प्रदर्शनी साथ ही दादी- नानी की प्रस्तुति ने इस अवसर को यादगार बनाया। प्राथमिक विभाग के बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी की मंगलसूचक उपस्थिति ने उनके उत्साह में चार चाँद लगाया। प्राथमिक विभाग की ओर से वरिष्ठ शिक्षक फूलचंद पटेल ने आभार व्यक्त किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

