खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के गंगालुर बालक आश्रम शाला में पढ़ने वाले 14 बच्चों से धूप में बाल श्रम करवाया जा रहा था। शिक्षक रमेश कडरला बच्चों से खेत में धान कटवा रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने सिविल सेवा नियमों के तहत कार्यवही करते हुए शिक्षक रमेश कडरला को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर ब्लॉक के गंगालुर बालक आश्रम में पढ़ने वाले 14 बच्चों से खेत पर धूप में धान कटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया है। गंगालूर बालक आश्रम के गैर जिम्मेदार शिक्षक रमेश कडरला पढ़ाई करवाना छोड़ कड़ी धूप में बच्चों से खेत में धान कटवा रहा था। इसकी जानकारी जैसे ही बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्र तक पहुंची तो उन्होंने लापरवाह शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

