खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने मांग किया है सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम को घोषित नहीं किया है। न ही वार्डो, निकाय अध्यक्षों, महापौरों के आरक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया है। जबकि प्रदेश की अधिसंख्यक निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जायेगा, ऐसे में समय पर चुनाव कराने के लिये आवश्यक है कि चुनाव कार्यक्रम तुरंत घोषित किया जाये। चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित करने से साफ हो रहा सरकार की मंशा चुनावों को समय पर कराने की नहीं लग रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों के चुनाव को आगे बढ़ाना चाहती है। इसी संदर्भ में सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी करके नगरीय निकायों के कार्यकाल को 6 माह बढ़ाने को अधिसूचित किया है। इस अधिसूचना के माध्यम से भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोटने जा रही है। निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर अंत में समाप्त होते ही सरकार प्रशासक अथवा अपने प्रतिनिधियों को मनोनीत कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बेदखल करेगी तथा सभी निकायों में सरकार अपनी मनमानी चलायेगी। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार से भाजपा के खिलाफ माहौल है, सरकार फिर से चुनाव में जाने का साहस नहीं दिखा पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार को पता है कि उसके पिछले 11 माह के कार्यकाल के कारण पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यदि समय पर चुनाव हो जाते है तो भाजपा का नगरीय निकायों और स्थानीय निकायों में सफाया हो जायेगा इसीलिये सरकार ने निर्वाचित निकायों के कार्यकाल को 6 माह बढ़ाया है। संवैधानिक रूप से सरकार 6 माह से अधिक समय नहीं बढ़ा सकती इसलिये 6 माह ही बढ़ाया गया है। 6 माह बाद फिर से नई अधिसूचना जारी कर और समय बढ़ाया जायेगा। सरकार स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

