खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा इन दिनों बदहाल केशकाल घाट को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। विगत 9 नवम्बर से घाटी में सड़क नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ था। इस नवीनीकरण के दौरान घाट के कुछ मोड़ों में सीमेंटे कांक्रीटीकरण एवं शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
इसके लिए केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने 9 नवम्बर को आदेश जारी करते हुए 25 नवम्बर तक घाट में यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए परिवर्तित मार्गों के सम्बंध में जानकारी साझा किया था। चूंकि केवल 15 दिनों में नवीनीकरण का कार्य पूरा होना संभव नहीं है, ऐसे में एसडीएम ने पुनः आदेश जारी करते हुए मार्ग परिवर्तन की समयावधि को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। आदेशानुसार आगामी 10 दिसंबर तक यात्री बसें और मालवाहक वाहन पूर्व की तरह ही परिर्वतित मार्ग से आवागमन करेंगे। केवल छोटी कारों को ही केशकाल घाटी के रास्ते आवागमन करने की अनुमति होगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

