खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में बीते 22 नवम्बर को हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों ढेर कर दिया था, मुठभेड़ के बाद शवों के साथ एके 47, इंसास और एसएलआर जैसे हथियार भी बरामद हुए थे। इस मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने आज साेमवार काे पर्चा जारी कर भेज्जी इलाके में 22 नवम्बर को हुए मुठभेड़ के विरोध में 29 नवम्बर को सुकमा जिला बंद का आह्वान किया है। और क्षेत्र की जनता, बुद्धिजीवियों और युवाओं से इस बंद को सफल बनाने की अपील की है।
जारी पर्चे में बताया गया है कि मुठभेड़ के दौरान सिर्फ 4 लोगों के पास हथियार थे और 6 लोग निहत्थे थे। नक्सली प्रवक्ता ने इनमें से दो लोगों को ग्रामीण बताते हुए आरोप लगाया कि इन सभी को पकड़कर निर्ममता से मार डाला गया। विदित हाे कि जारी पर्चे में नक्सलियाें ने पहले सभी मारे गये 10 नक्सलियाें काे अपने साथी कामरेड बताते हैं, इसके साथ ही वे दाे ग्रामीण दूधि उंगी एवं कुजाम बामन काे ग्रामीण बताकर आराेप लगाते हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

