खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला प्रशासन एवं नारायणपुर पुलिस के संयुक्त प्रयासें के द्वारा ओरछा से आदेर तक का सड़क निर्माण का कार्य आज साेमवार से प्रारंभ किया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सोनपुर, गरपा और कुतुल क्षेत्र में लगातार नियद नेलानार के अंतर्गत विकास के कार्यों से प्रभावित होकर ओरछा क्षेत्र से भी विकास कार्य प्रारंभ करने की मांग आ रही थी।
उन्हाेने बताया कि सड़क के साथ ही विकास की अन्य परियोजनाएं भी ओरछा के आगे सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचेगी। नियाद नेलानार एवं जन-मन के अंतर्गत आवास, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा, खेल मैदान, आंगनवाड़ी इत्यादि की सेवाएं भी सड़क के साथ अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचेगी। उन्हाेने कहा कि विकास और नक्सल विरोधी अभियान के मिश्रण से नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र लगातार घट रहा है। ग्रामीणों में विकास की उम्मीद और मांग दोनों बढ़ रही है। बहुत जल्द ही अन्य पहुंच विहीन क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण और उसके साथ विकास कि योजनाओं और परियोजनाओं को तेजी से पहुंचाया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

