खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना छिन्दगढ़ पुलिस काे मुखबीर से सूचना मिला कि उड़ीसा राज्य की ओर से एक बाईक क्र. सीजी. ओडी 30 ई 0592 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर कस्तूरी, बंदूपारा होते हुए गंजेनार की ओर आने वाले हैं, वे लोग कस्तूरी बंटूपारा से कोडरीपाल होकर भी जा सकते हैं।
मुखबीर सूचना पर उपनिरी. पीआर. पैंकरा के हम स्टाफ के साथ ग्राम कस्तुरी बंटूपारा कोडरीपाल जाने का तिराहा पर घेराबंदी कर आरोपी रामा बेटी पिता स्व. हड़मा बेटी साकिन ग्राम मटापाका थाना मलकानगिरी (उड़िसा ) एवं पोज्जा ताती पिता दुला निवासी ग्राम कोसाबंदर थाना सुकमा के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 10.850 किलाे गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बाईक क्र. सीजी. ओडी 30 ई 0592, दो नग सैमसंग कंपनी का स्क्रीन टच मोबाईल, एवं नगदी 400 रूपये जप्त किया गया।
आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी)(11)( बी) एनडीपीएस का अपराध घटित करना पाये जाने से दाेनाे आरओपियाें काे गिरफ्तार कर थाना छिन्दगढ़ में अप.क्र. 65 / 2024 धारा 20 (बी) (11) ( बी) एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज साेमवार काे रिमांड पर रवाना किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह, उपनिरी. पीआर. पैंकरा, प्रआर. 327 चंदन नेगी,प्रआर. 360 आसमन मांझी, प्रआर. 444 शेख शरीफ सिद्धीकी, प्रआर. 745 सहदेव नेताम, आर.क्र.501 षरिश नाग, आर. क्र.564 निरंजन नाग, डी.एसएफआर. क्र. 2255 महादेव नेगी का योगदान रहा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

