खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई अब 25 नवंबर को होगी। इससे पहले 20 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केस नंबर से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
13 नवंबर को पेश अर्जी में यादव के अधिवक्ता ने सुनवाई की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद 20 नवंबर की तारीख तय की गई थी। मालूम हो कि बलौदाबाजार पुलिस ने 14 नवंबर को सीजेएम कोर्ट में 449 पन्नों का विस्तृत अभियोग पत्र दाखिल किया है, जिसमें आगजनी से जुड़ी जानकारी और सबूत शामिल किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हिंसा को भड़काने में अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। देवेंद्र यादव पर कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

