खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम ब्लॉक के तारलागुड़ा के पास भारत नेट जेटीओ का कार्य चल रहा है। जिसमें जंगल के विशाल पेड़ों को गिराकर संचार कंपनी बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाया जा रहा था, मामले की जानकारी होने पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए कार्य में लगे तीन जेसीबी को जब्त किया है। इसके साथ ही वन विभाग कंपनी को नोटिस जारी करने जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के वन मंडलाधिकारी के आठ बिंदुओं पर जारी आदेश का कंपनी द्वारा उल्लंघन करते हुए तारलागुड़ा रोड के किनारे तीन जेसीबी के माध्यम से विशाल पेड़ों को गिराकर 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया, इस बात की जानकारी मिलने पर वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद करवाकर तीन जेसीबी को जब्त कर तारलागुड़ा वनोपज जांच नाका में रखवाया गया है।
परिक्षेत्र अधिकारी विनोद तिवारी ने बताया कि बीजापुर वन मंडलाधिकारी द्वारा जारी आदेश कॉपी हमें प्राप्त नहींं हुई है। इस कार्य की जानकारी हमें नहीं थी, सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर नियम विरुद्ध चल रहे कार्य को बंद करवाया गया है। इसके साथ ही कार्य में लगे तीनों गाड़ियों को जब्त कर कार्रवाई की गई है। सोमवार को पूरी टीम इस कार्य की जांच कर कंपनी को नोटिस जारी करेगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

