खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम के आयुक्त निर्भय कुमार साहू के निर्देश पर शहर के सिटी ग्राउंड मैदान में बने नगर निगम के व्यवसायिक काम्प्लेक्स के ऊपर दुकान को किराए पर दिया गया है। जिस पर दुकानदार के द्वारा निगम को बिना सूचना के अतिक्रमण कर नया निर्माण किया जा रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने संबंधित दुकानदार पर 15 हजार का जुर्माना करते हुए 24 घंटे के अंदर उक्त अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। जिसके लिए निगम राजस्व विभाग ने संबंधित दुकानदार पर जुर्माना एवं अतिक्रमण हटाने के संबंधी नोटिस दिया गया है। आयुक्त के इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प्प है।
शहर के अन्य क्षेत्रों में निगम के किराए दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान का विस्तार करने की लंबे समय से शिकायत आ रही थी। गीदम रोड, संजय बाजार, शहीद पार्क चौपाटी, दन्तेश्वरी मन्दिर चौपाटी, कुम्हारपारा बाजार क्षेत्र व धरमपुरा क्षेत्र की निगम के किराए की दुकानों को अतिक्रमण कर विस्तार किया गया है। आयुक्त की नजर शहर के अन्य क्षेत्रों की किराए की दुकानों पर है। उन्होंने राजस्व विभाग के मैदानी अमले से निगम की सभी किराए के दुकानों की सूची मंगवाई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

