खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा की करारी हार के बाद पार्टी एक बार फिर ईवीएम पर ठीकरा फोड़ रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हार के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और कांग्रेस संचार अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस की हार में ईवीएम की भूमिका को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि मैं इस विषय में अभी कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन ईवीएम पर संदेह था, और हमेशा रहेगा। वकील भी संघर्ष कर रहे हैं। रिजल्ट आए उसमें भी सवाल खड़े हुए। महाराष्ट्र में हो या कही और हो। ईपीएम पर संदेह रहेगा ही।
रायपुर दक्षिण उप चुनाव में करारी हार पर बैज ने कहा कि उपचुनाव किसी भी क्षेत्र में हो, सरकार ही जीतती है। रायपुर दक्षिण 34 साल से बीजेपी का गढ़ रहा है। मैं सभी को जीत की बधाई देता हूं। प्रियंका गांधी ऐतिहासिक जीत के साथ वायनाड की सांसद बनी हैं। झारखंड में चुनाव जीतने के लिए हेमंत सोरेन को बधाई। महाराष्ट्र में हम लोगों ने देखा कि परिणाम कुछ और आया है, और एक्जिट पोल में कुछ ओर था।
छत्तीसगढ़ की बात कहते हुए दीपक बैज ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वादा खिलाफी, बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे हैं। धान खरीदी पर उन्होंने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। इसके साथ उन्होंने कहा कि हम आम जनता के लिए खड़े रहेंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

