खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना भैरमगढ़ पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 38.50 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी भुवनेश देवांगन पिता फगुआ राम देवांगन, उम्र 39 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर थाना टिकरापारा के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ निवासी सहदेव राम निषाद पिता स्व. मंगलू राम निषाद उम्र 55 वर्ष निवासी कोष्टापारा भैरमगढ़ द्वारा थाना में लिखित आवेदन पेश किया गया कि आरोपी भुवनेश देवांगन संतोषी नगर रायपुर द्वारा अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी एवं अन्य लोगो से 38.50 लाख रूपये नगद एवं चेक के माध्यम से वर्ष 2022 एवं 2023 में लिए गये थे। नौकरी नही लगने पर प्रार्थी एवं अन्य लोगों के द्वारा लगातार पैसे वापस करने हेतु आरोपी भुवनेश देवांगन को कहा गया।
आरोपी भुवनेश देवांगन के द्वारा वर्ष 2023-24 में पैसे वापस करने के नाम पर 8 लाख रुपए एवं 4.50 लाख रुपए का चेक प्रार्थी को दिया गया, जिसे कैश करने हेतु बैंक में जमा करने पर कैशियर द्वारा खाते में पैसा नही होना बताया गया। इसके बाद आरोपी द्वारा अब तक केवल रूपये 10 लाख 6 हजार रूपये प्रार्थी को वापस किया गया। आरोपी द्वारा अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये 38.50 लाख की धोखाधड़ी करने के सबंध में प्रार्थी द्वारा थाना भैरमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भैरमगढ में अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 22/11/2024 को आरोपी भुवनेश देवांगन को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

