खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले में इन दिनों आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में बड़े अधिकारियों से सेटिंग करके पुलिस आरक्षक पद पर चयन करवाने के नाम पर 50 से अधिक युवाओं से ठगी करने वाले 3 आरोपियों में मुख्य आरोपी जीवनलाल सोम एवं मुख्य आरोपी का सहयोग करने वाले 2 अन्य आराेपी उदय शोरी और हेमलाल मरकाम को विश्रामपुरी पुलिस ने आज शनिवार काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार हुए युवाओं ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी हेतु रवाना किया था। परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी जीवनलाल सोम धमतरी जिले का निवासी है जो कि आरक्षक पद पर चयन करवाने के नाम पर 9 युवाओं से लगभग 45 हजार रुपए ले चुका था। साथ ही इसमें बतौर एजेंट मुख्य आरोपी का सहयोग करने वाले 2 युवक उदय शोरी और हेमलाल मरकाम भी गिरफ्तार हुए हैं।
स सम्बंध में एएसपी केडी. पटेल ने बताया कि कुछ युवाओं ने एसपी से शिकायत किया था कि आरक्षक भर्ती में चयन करवाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है। एसपी के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, अभी इस मामले में और भी तथ्यों के खुलासे हो सकते हैं। उन्हाेने कहा कि मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूँ कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटलाइज है। इसमें सब कुछ पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की सेटिंग अथवा अप्रोच की गुंजाइश नहीं है। इसलिए यदि कोई भी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगे तो न देवें, तत्काल पुलिस से शिकायत करें।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

