खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने उपचुनाव के नतीजे को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण का जहर फैलाने में लगी कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके प्रदेश को अराजकता की दिशा में धकेलने का षड्यंत्र रचा था, रायपुर दक्षिण की जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है और कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में कांग्रेस एक बार फिर तिनके की तरह उड़ गई। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। रायपुर दक्षिण की जनता ने भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी ,विष्णु देव सरकार के ऐतिहासिक कार्यों और दक्षिण विधानसभा में पिछले कई वर्षों पूर्व विधायक व सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विकास पर मुहर लगाई है। भाजपा की सरकार, विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ ही प्रदेश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। चुनाव के संयोजक होने के नाते शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ,सहित सभी मंत्रीगण विधायक गण पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

