खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर दौरे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कई अहम बातें शेयर किया है। X पर उन्होंने बताया कि मैं प्राधिकरण की बैठक हेतु जगदलपुर आया था। लेकिन मेरा मन बार-बार मुझे, मेरे जाबांज बच्चों की ओर खींच रहा था। इसलिए मैं अपने बहादुर बेटे-बेटियों से मिलने, सीधे बस्तरिया बटालियन के कैम्प में चला आया। मैं यहाँ आप सभी को सिर्फ एक शब्द कहने के लिए आया था और वही शब्द बार-बार कहना चाहता हूँ – शाबाश, शाबाश, शाबाश।
बस्तर में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में विगत 11 महीनों में आपने, अपनी बहादुरी से इतिहास रचा है। आप लोगों ने देश के सामने छत्तीसगढ़ महतारी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपकी सफलता पर हमें गर्व है। मैं हर छत्तीसगढ़िया की ओर से आप लोगों को धन्यवाद देता हूँ। एक दौर में बस्तर शांति का टापू कहलाता था। हम फिर से इसे शांति और विकास का सेतु बनाएंगे। एक ऐसा सेतु, जो दिलों को जोड़ेगा, देश-दुनिया को जोड़ेगा। मेरा विश्वास है कि फिर से बेखौफ होकर मैना गाएगी। मेरा बस्तर फिर से मुस्कुराएगा।
मैं सीआरपीएफ की पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ। शाबाश बस्तर ! जय हिन्द!
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

