खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सर्व हिन्दु समाज के द्वारा राष्ट्र हित को ध्येय में रखते हुए जन-जन में जागरण निमित्त एक घण्टा राष्ट्र के नाम अभियान संबंधी चिंतन-मनन की प्रक्रिया लगातार जारी है। धर्मांतरण जैसे विचारों को लेकर मतभेद के मध्य लोक चेतना को जागृत करने संबंधी नवाचार के साथ ‘एक घंटा राष्ट्र के नाम’ अभियान को विस्तार देते हुए वार्ड स्तर पर बैठक की तैयारी को लेकर आज अभियान के सदस्यों ने आज शुक्रवार काे गंगानगर वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान आमजन में एक घण्टा राष्ट्र के नाम अभियान को लेकर भारी उत्साह दिखा एवं वार्डवासी स्वयं ही अभियान से जुड़ने के लिये सहर्ष संकल्पित हुए।
एक घंटा राष्ट्र के नाम अभियान के समन्वयक एल. ईश्वर राव ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को विस्तार देते हुए आज अभियान के सदस्यों ने गंगानगर वार्ड के विश्वकर्मा मंदिर से जनसंपर्क की शुरूआत कर तिरंगा चौक, भैरमगुड़ी, पंप हाउस चौक से होते हुए शीतला होटल तक सघन संपर्क स्थापित करते हुए राष्ट्रहित में एक घंटे का समय निकाल कर आमजन को जनजागृति लाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हरिशंकर झा, सुनील दास, आरती दुआ, सुभाष राय, कपिल, प्रीतम बघेल, तारा गुप्ता, संतोष कोंडे, आशा साहू, माखन यादव, पी. सुरेश, मालती यादव, किरण राजपूत, बबलू गुप्ता, किशन, निलेश कोंडे, अंशु गुप्ता, सुदर्शन ठाकुर सहित अभियान के सदस्य एवं भारी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और वार्डवासी मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

