सर्दियां दस्तक देने लगी हैं। कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है। बहुत से लोगों को ये मौसम काफी पसंद आता है। इस मौसम में सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। चूंकि ठंड का मौसम वायरस और बैक्टीरिया के अनुकूल होता है। इस मौसम में वे काफी ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं।
धूप कम निकलने की वजह से शरीर में विटामिन D की कमी रहती है। इससे इम्यून सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बीमार बना सकती है। इस मौसम में कई तरह की खतरनाक और जानलेवा बीमारियों का भी खतरा रहता है। जानें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए…
1. निमोनिया
सर्दियों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा हो सकती है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, धूम्रपा और प्रदूषण की वजह से इसका खतरा रहता है। इसके लक्षण नजर आने पर बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए। बच्चों को इसका खतरा ज्यादा रहता है।
2. हार्ट डिजीज
सर्दियों में दिल की बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ठंड की वजह से रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिसकी वजह से हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही से भी हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेलियर की समस्या हो सकती है। ये सभी जानलेवा बीमारियां हैं।
3. अस्थमा
ठंड में अस्थमा के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। इसमें सांस लेने में परेशानियां आ सकती हैं। अस्थमा से छाती में दर्द, खांसी, थकान और कमजोरी, हार्ट रेट में बदलाव हो सकता है, जो बेहद खतरनाक कंडीशन हैं।
4. डेंगू
बारिश के बाद भी ठंड में डेंगू के मच्छर टिके रहते हैं, जिससे डेंगू का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर इस बीमारी में लापरवाही की जाए तो प्लेटलेट्स काफी नीचे गिर सकता है, जिससे ब्लीडिंग हो सकती है, जो जानलेवा है।
सर्दियों में खतरनाक बीमारियों से बचने के उपाय
1. सर्दी के मौसम में वैक्सीनेशन से कई खतरनाक बीमारियों का खतरा टल सकता है।
2. ठंड में साफ-सफाई रखकर बीमारियों को रेक सकते हैं।
3. सर्दियों में गर्म कपड़े पहनें और गर्म तारीस वाली चीजें ही खाएं।
4. एक्सरसाइज से शरीर को गर्म रख सकते हैं।
5. किसी बीमारी से जूझ रहे लोग डॉक्टर की बताई दवाईयां समय पर लेते रहें।
मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

