खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आंदोलन कर रहे नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बस्तर संभाग जगदलपुर ने पूर्ण समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को पत्र प्रेषित कर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांग 1. ठेका प्रथा को बंद कर समस्त कर्मचारियों को विभाग में समायोजित करने 2. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए जाने वाले श्रम सम्मान निधि राशि4 हजार रूपये नगरीय निकाय के कर्मचारियों को भी देने की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पूर्ण करने का अनुरोध किया है।
कर्मचारी फेडरेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान शासन संबंधित कर्मचारियों के खाते में नहीं करते हुए सीधे एजेंसी को देती है, एजेंसी प्लेसमेंट कर्मचारियों को देती है, तथा यह बीच में जो एजेंसी को माध्यम बनाया गया है उसे समाप्त कर सरकार सीधे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करें। साथ ही शासन जब अन्य विभाग के कर्मचारियों को श्रम सम्मान निधि की राशि दे रही है तो प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी यह राशि दिया जाना चाहिए। एक ही जगह में भेदभाव किया जाना उचित नहीं है। इसी प्रकार फेडरेशन के संभाग प्रभारी कैलाश चौहान ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि आंदोलन को उग्र करना आवश्यक है। और प्लेसमेंट कर्मचारियों की मांगे जायज है । जब शासन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का वेतन सीधे बैंक खाते में जमा होता है, तो प्लेसमेंट कर्मचारियों का क्यों नहीं? प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल को फेडरेशन के जिला संयोजक आर डी तिवारी, उपाध्यक्ष रज्जी वर्गीज तथा नलिन शुक्ला ने भी अपने ऊर्जावान संबोधन से समर्थन किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

