खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारियों ने चिकित्सालय परिसर में सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने की मांग को लेकर आज गुरूवार काे पुलिस अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन द्वारा जारी आदेशानुसार 100 बिस्तर अस्पतालों में सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना करना जरूरी है।
स्वास्थ्य कर्मी (जिनमें महिला कर्मियों की संख्या अधिक है) पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। परन्तु कभी-कभी उपद्रवी तत्वों एवं मरीज के परिजनों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्र व्यवहार एवं मार-पीट की शिकायत प्राप्त होती है। जिसके बीच बचाव के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता होती है। ऐसे में 24घंटे कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में संचालित होने वाले सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की मांग कर्मचारियों ने की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित मुकेश, शरद, लोकेश, ममता, प्रभा, शरण, देव, अनिल, महेश, राकेश, ललिता, सागर आदि उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

