कलेक्टर ने किया बालक बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया
बच्चों को मेहनत, लगन से पढ़ने की दी नसीहत
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते दिन नवागढ़ के बालक और बालिका हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई से संबंधित बातचीत की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कलेक्टर ने बच्चों से इतिहास, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे सहित अन्य अधिकारी साथ थे ।
निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक स्थिति का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने शिक्षकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों को हर सवाल खुलकर पूछने और नई चीजें सीखने की आदत डालने पर जोर दिया।*इस अवसर पर बच्चों ने भी अपनी जिज्ञासाओं और विचारों को साझा किया। कलेक्टर की प्रेरणादायक बातों ने बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।

