खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग के नेतृत्व में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय की उपस्थिति में डिमरापाल शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन के सुधार हेतु एवं अस्पताल में व्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतर बहाली को लेकर आज गुरूवार काे प्रर्दशन कर अस्पताल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि लगभग दो महीनों से डिमरापाल शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल में सिटी स्कैन की मशीन खराब है, साथ ही अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है जिसकी बहाली को लेकर आज कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा गया है। उन्हाेने आओपलगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं देने में असमर्थ है, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। स्थानीय विधायक आज पर्यंत तक इसकी सुध तक नहीं ली, इससे मालूम पड़ता है कि स्थानीय विधायक-सांसद को जनता के प्रति कोई सहानुभूति नही है। दंतेवाड़ा अस्पताल में आंख के इंफेक्शन वाले मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है, वहां पर दवाएं खत्म हो गई है, और भाजपा सरकार अपनी वाहवाही बटोर रही है। कुल मिलाकर यह सरकार जनहित कार्यो और सुविधाओं को देने में पूरी तरह असमर्थ है। यदि 10 दिनों के अंदर सिटी स्कैन मशीन की सुधार नही होती है और अस्पताल में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर नही हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं ही नही दे पा रही है, आज विगत दो महीनो से मशीन खराब है। आज तक किसी भी भाजपा के नेता, सांसद-विधायक द्वारा आकर इसकी बहाली हेतु किसी भी प्रकार की सुध नहीं ली गई है। बस्तर संभाग के दूरदराज से आने वाले लोगों ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले माता बहनों सहित शहर की जनता को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। भाजपा सरकार अपने मंत्रिमंडल को खुश करने में व्यस्त हैं, अगर स्वास्थ्य सुविधाओं में बहाली नही होती है तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।
इस दाैरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, हनुमान द्विवेदी, अमजद खान,पार्षद विक्रम डांगी, सूर्यपानी, कोमल सेना,ललिता राव, महामंत्री सुषमा सुता, अल्ताफ उल्ला खान,महेश द्विवेदी,साकेत शुक्ला, अभिषेक नायडू,निकेत झा,असीम सुता,सायमा अशरफ, विशाल खम्बारी, पापिया गाईंन,एस नीला, मनीता राउत, ज्योति राव,विजेंदर ठाकुर,उस्मान रज़ा,दुशाल काले, ज्ञानेश्वरी जाधव,सलीम जाफर,अरुण गुप्ता, शेख अयाज,ह्नशु नाग,शादाब अहमद, सुनीता दास,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,रुक्मणि कर्मा, मोतीलाल कश्यप,संतोष कशयप, शंकर कश्यप, सुभाष बघेल, तुलसी मौर्य, गुलु, मासों बेंजाम,जयमन मौर्य, फोटका राम कश्यप, बनमाली, रघु बघेल, नरसिंह,मोहनीश नाग, कोसो आदि मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

