खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकासखंडवार जल जीवन मिशन के कार्यों सहित निर्माणाधीन पानी टंकी के समीप जल स्रोत उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हर घर जल प्रमाणीकरण के कार्यों में गति लाने निर्देशित किया।
इसके पश्चात मुख्य अभियंता सिंह ने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत खुड़िया समूह के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुंगेली स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता कुंदन राना, पथरिया एस.डी.ओ. सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एस.डी.ओ. आशीष मिश्रा, सहायक अभियंता एच.एस. कंवर, उपअभियंता प्रतीक पाटनी, राहुल देवांगन, कृष्ण मूर्ति एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

