खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर चौकी में कल रात पथराव एवं पुलिस से झूमाझटकी करने वाले 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मंगलवार को आरोपी पिंटू नेताम के परिजनों और डेरा बस्ती वालों ने थाने का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी भी की गई। डेरा बस्ती के लोगों ने पथराव भी किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देश पर पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा था।
आरोपी पिंटू नेताम को लूट के मामले में एक माह पहले डॉक्टरी मुलायजा के बाद जेल भेजा गया था। जेल में तबियत बिगड़ने पर जेल प्रबंधन ने आरोपी पिंटू नेताम को मेकाहारा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पिंटू नेताम के परिजनों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 33 दिन पहले एक लूट के मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी पिंटू नेताम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं आज आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल से उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी लगते ही आरोपी के परिजन और डेरा बस्ती के लोग बड़ी संख्या में स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिसकी वजह से वह बीमार हुआ है। इस दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने चौकी पर पथराव तक कर दिया गया। इस घटना में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गुस्साई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया है। घटना के बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

