खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कक्षा पांचवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान माता-पिता धान की फसल काटने खेत गए हुए थे। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होता था। पुलिस को संदेह है कि मोबाइल की बात को लेकर छात्र ने घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम जोंधरा निवासी संतोष केंवट के तीन पुत्र हैं। सबसे छोटा बेटा कबीर केंवट (11) कक्षा पांचवीं के छात्र था।
बुधवार की सुबह संतोष केवट और उसकी पत्नी अपने बच्चों को खाना खिलाकर तैयार कर स्कूल जाने की बात बोलकर खेत चले गए। बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश अपने मझला भाई के साथ स्कूल चले गए और कबीर केंवट घर पर रुक गया। दोपहर 1.30 बजे चंद्र प्रकाश स्कूल से घर पहुंचा।
तब दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए छोटे भाई कबीर को आवाज लगाई। लेकिन दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चंद्र प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा तब कबीर का शव फंदे पर लटकते मिला। फिर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। कुछ समय बाद संतोष और उसकी पत्नी भी घर आ गई। पुलिस की टीम ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

