खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पिछले दिनों लोदाम थाना ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम भलमंडा के पास घेराबंदी कर चलती वाहन के पहिये को पंचर कर पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817 से कुल 08 नग गौ-वंश जप्त कर अज्ञात फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त प्रकरण का पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी भलमंडा क्षेत्र में घूम रहा है, इस सूचना पर लोदाम थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में पशु तस्कर मो. याकुब अंसारी ने पुलिस को बताया कि यह लकड़ी फर्नीचर बनाने का काम करता है तथा साथ में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के ग्रामों से मवेशियों की खरीदी कर लोहरदगा, रांची एवं पश्चिम बंगाल में वध करने के लिये सप्लाई करता है। विगत दिनों लोदाम थाना द्वारा कार्यवाही कर एक पीकअप से इसके 08 नग मवेशी को जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा जप्त किया गया पीकअप वाहन क्र.जे.एच. 01 एफ.क्यू 3817 का मालिक दूसरा व्यक्ति है एवं पीकअप में बैठे मवेशी तस्करी करने वाले 02 व्यक्ति भलमंडा के पास वाहन को छोड़कर भाग गये।
इसके अतिरिक्त दिनांक 12.09.2024 को पीकअप क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159 में भी कुल 11 नग गौ-वंश की तस्करी करते चैकी दोकड़ा थाना कांसाबेल द्वारा जप्त किया गया था, उक्त सभी गौ-वंश का मालिक मो. याकुब अंसारी है। दिनांक 03.08.2024 एवं 04.08.2024 की दरम्यानि रात्रि में ग्राम साईंटांगरटोली के पास से पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 02 ए.एस. 5243 से इसका 11 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, प्र.आर. रत्नेष यदु, प्र.आर. 371 वितिन राम, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा, आर. मोरिस किस्पोट्टा का योगदान रहा है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

