खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश रॉय सहित समस्त कांग्रेस पार्षदों द्वारा नगर निगम महापौर सफिरा साहू द्वारा अपने निधि का दुरुपयोग व लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच मांग को लेकर आज बुधवार काे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि महापौर द्वारा दूसरी बार खुली भ्रष्टाचार की फाइलें व लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसको लेकर पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इसकी लिखीत शिकायत की गई थी। महापौर के द्वारा बढ़ते जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर आज भी जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। महापौर सिर्फ जनता को छल कर जनता का पैसा लूटने का कार्य कर रही है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया है, यदि भ्रष्टाचार की कार्यवाही नही होती है, तो कांग्रेस पार्टी आगामी समय में आंदोलन हेतु बाध्य रहेगी।
उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने बताया कि नगर निगम जगदलपुर में बंटी-बबली द्वारा भ्रष्टाचार के नए अध्याय की कड़ी खुल चुकी है, हमने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है कि अंबेडकर वार्ड में सीसी रोड का कार्य कही भी नहीं हुआ है, और उसका कार्य पूर्ण बताया जा रहा है। कुल मिलाकर इसका पैसा आहरण कर लिया गया है। इस सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार लोक निर्माण विभाग के सभापति तथा महापौर सफिरा साहू द्वारा किया गया है। हमने अब तक लगभग 18 से 20 लाख रुपये के भ्रष्टाचार को आवेदन सौंपकर अवगत कराया है।
इस दौरान एम वैंकट राव, पार्षद सूर्या पानी, ललिता राव,सुषमा सुता, आभास महंती, दयाराम नाग, शुभम यदु,महामंत्री महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, सहदेव नाग, संकल्प दुबे, सायमा अशरफ, शादाब अहमद,असीम सुता, विक्रम लहरे, रोहित पाणिग्रही, विशाल खम्बारी, विजेंद्र ठाकुर, एस नीला, सलीम अली, विककी निसाद,मनीता राउत,ज्ञानेश्वरी जाधव,शेख अयाज, खिरेंद्र यादव, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

