खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना परपा में आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मंशा अनुरूप एवं उनके निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं उपपुलिस अधीक्षक नसीर बाठी के मार्गदर्शन में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल और संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत की अध्यक्षता में ग्राम सरपंचों एवं ग्रामीण नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवादहीनता को समाप्त कर परस्पर विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देना था।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित होने से न केवल अपराधों में कमी लाई जा सकती है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। ग्रामीणों को बताया गया कि कई बार उनके पास अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की महत्वपूर्ण सूचना होती है,लेकिन थाना आने में झिझक या डर के कारण वे यह जानकारी साझा नहीं कर पाते। इसका सीधा लाभ असामाजिक तत्वों को मिलता है, जिससे अपराधों में बढ़ोतरी होती है। बैठक में पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि थाना जनता की सुरक्षा के लिए है,और उनका सहयोग पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे गांव स्तर पर नियमित बैठक आयोजित करें और यदि कोई महत्वपूर्ण जानकारी हो तो उसे सरपंच, कोटवार,या अन्य माध्यम से पुलिस तक पहुंचाएं। पुलिस और जनता के बीच इस संवाद और सहयोग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करना है। बस्तर पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

