खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सरकारी व पंजीकृत निजी अस्पतालों में 5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को केवाईसी कराकर नया आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। कार्ड नहीं बनवाने पर सरकारी या निजी अस्पताल राशन कार्ड के प्रकार के अनुसार पुरानी लिमिट में ही इलाज की सुविधा देंगे। बीपीएल कार्ड होने पर उनके सहित पूरे परिवार को हर साल 5 लाख और एपीएल होने पर 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
केवाईसी कराने पर बुजुर्गेां का सेपरेट आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जायेगा। इस कार्ड से वे किसी भी सरकारी व पंजीकृत निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक स्वयं का इलाज करा सकेंगे। राशन कार्डाे में दर्ज ब्यौरा के अनुसार जिला बेमेतरा में 70 प्लस आयु वर्ग वाले कुल 39658 लोग है। इनमें अधिकतर के नाम उनके परिवार के पास मौजूद एपीएल राशन कार्डों में दर्ज हैं। अब तक उन्हें उनके परिवार को जारी राशन कार्ड के प्रकार अनुसार इलाज की सुविधा मिलती रही है।
नई स्कीम चूँकि आधार नम्बर बेस स्कीम है, इसलिए केवाईसी में राशन कार्ड की कोई जरुरत नहीं पडे़गी। 70 प्लस आयु वर्ग के लोग अपने आधार कार्ड से ऑनलाइन या शासकीय चिकित्सालयों पर पहुंचकर ऑफलाइन कार्ड बनवा सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे केवाईसी:-
01. घर बैठे – 70 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए घर बैठे केवाईसी करने सबसे अच्छा यह कि beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। सर्च करने पर जो पेज खुलता है, उस पर बायीं ओर यू ट्यूब के दो लिंक प्रदर्शित होते हैं। एक लिंक 70 प्लस से कम आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड से संबंधित है। दूसरे लिंक में वृद्धों के केवाईसी व कार्ड बनाने के बारे में विस्तृत दी गई है।
02. अधिकृत सेंटर से – बुजुर्गों के लिए केवाईसी कराने व कार्ड बनवाने की सुविधा वर्तमान में जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

