खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल व खेल व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 23 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया उक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी सात विकासखंड के लगभग 3 हजार महिला व पुरुष प्रतिभागी सम्मिलित होकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन नरहरदेव मैदान में संपन्न होगा।
वहीं जिलास्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी और भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, नगरपालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन 21 नवंबर को जूनियर बालक बालिका 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग तथा 22 व 23 नवंबर को सीनियर वर्ग महिला पुरुष 17 वर्ष व उससे अधिक की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों में एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस 4 गुना 100, गोला फेंक, तवा फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद सम्मिलित है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

