खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारा गिरने के साथ ही ठंडी बढ़ने लगी है। इसी के साथ विंटर सीजन-2024 की पहली शीतलहर उत्तरी छत्तीसगढ़ में शुरू हो गई है। सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर मंगलवार को शीतलहर चली। यहां रात का तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री नीचे पहुंच गया है।
अंबिकापुर में पारा 8.8 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में भी अच्छी ठंड पड़ रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक की क्रमिक गिरावट आएगी। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। अंबिकापुर और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में उत्तर, उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट हुई है। इसके अलावा मैनपाट, सामरी के कई इलाकों में भी तीन-चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंड पड़ रही है।
यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में भी पारा 11.8 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मैदानी इलाकों में दुर्ग में खासी ठंड महसूस की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। राजधानी रायपुर में अभी हल्की ठंड है। यहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य तौर पर नार्मल से नीचे पहुंच जाता है। इस स्थिति में रात काफी ठंडी हो जाती है। सुबह दिन निकलने के बाद तापमान में वृद्धि होती है। हवा में ठंडकता बनी रहने और शुष्क हवा के लगातार आने से दिन का तापमान भी तेजी से बढ़ नहीं पाता।
यह सामान्य के आसपास या उससे नीचे रहने लगता है। इस समय प्रदेश में यही स्थिति है। ज्यादातर जगहों पर दिन का तापमान भी सामान्य से कम है। बिलासपुर में दिन का तापमान 28.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

