84 वर्षीय बुजुर्ग को गोद में उठा लाया बेटा
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद भी हितग्राहियों को पहली किस्त पाने के लिए जनपद व ग्राम पंचायतों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। महिला हितग्राही के बेटे का कहना है कि वह अपनी मां को लेकर महिनों से बैंक व जनपद के चक्कर लगा रहा है।
बावजूद इसके अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। वही कई हितग्राही ऐसे है जो किस्त को लेकर जनपद का चक्कर काट रहे है। मस्तूरी जनपद पंचायत पर पीएम आवास की पहली किस्त पाने के लिए पहुंची 84 वर्षीय कमला बाई तिवारी को उनका बेटा धमेंद्र तिवारी अपनी गोद में बैठा कर जनपद पंचायत पहुंचा।
हितग्राही का कहना है
* उनको पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हो चुका है लेकिन मकान बनाने के लिए अब तक खाते में रुपए नहीं आए है।
* ग्राम पंचायत में ग्राम सहायिका जनपद पंचायत से लिखवा कर लाओ तब रूपए दूंगी कह कर चलता कर देती है, जनपद आने पर अधिकारी कल आना परसो आना कह कर लगातार भटका रहे है।
कमला बाई ही सिर्फ प्रार्थी नहीं है जो अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मंगलवार को ग्राम दर्राभाठा से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर जोगी राम और ग्राम बूढ़ीखार से रामकुमार सहित अन्य हितग्राही भी अधूरे मकानों की किस्त पाने के लिए जनपद पंचायत मस्तूरी के चक्कर काटनेे को मजबूर है।

