मुआवजे के लिए लगाई गुहार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के ग्राम परसदा के गंगद्वारी में आज पांच अलग-अलग किसानों के खलिहानों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपए का धान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, किसानों ने खेतों से काटा हुआ धान खलिहानों में रखा हुआ था। तभी अज्ञात कारणों से खलिहानों में आग लग गई, जिसने तेजी से पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया।
बता दें कि आग इतनी तीव्र थी कि किसानों को कुछ समझने या बचाव का मौका नहीं मिला। आगजनी से हुए भारी नुकसान को लेकर किसानों ने पथरिया थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। इस मामले की जांच के साथ मुआवजे की मांग की है।

