खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला में रहने वाले गोविंद राम साहू ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि ग्राम झलमला में रहने वाले अभिषेक साहू और उसके परिवार के लोगों के शामिल खाते की सात एकड़ 30 डिसमिल जमीन है। इसे अभिषेक और उसके परिवार वाले बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
गांव की जमीन होने के कारण गोविंद ने खरीद लेने की बात कही। इस पर अभिषेक और उसके परिवार वालों ने जमीन का सौदा कर अभिषेक और उसके परिवार वालों को 42 लाख 36 हजार रुपये दे दिए। रुपये मिलने के बाद वे रजिस्ट्री के लिए टालमटोल कर रहे थे।
इसी बीच पता चला कि उन्होंने गांव के ही राजेंद्र साहू से नौ लाख 50 हजार, गुलाम जान से 10 लाख, लुतरा निवासी शेख करीम से दो लाख 50 हजार, मोपका निवासी हर्ष कश्यप से चार लाख 70 हजार रुपये लिए हैं। सभी को उसने जमीन की रजिस्ट्री जल्द करा देने का आश्वासन दिया है। सभी ने जब अपने रुपयों की मांग की तो वे गांव छोड़कर भाग निकले। गोविंद की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित अभिषेक साहू, अरविंद साहू और अहिल्या बाई बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामाखेड़ा में छुपकर रह रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

