खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत उसूर ब्लाक के थाना उसूर से जिला बल व डीआरजी की संयुक्त टीम टेकमेटला की ओर सर्च अभियान पर निकली हुई थी। इस दाैरान आईईडी प्लांट करने आये 8 नक्सलियों जोगा माड़वी, देवा सोढ़ी, गुड्डी माड़वी, चुला हेमला, सुक्का सोढ़ी, पायकी मड़कम, सुक्का कुंजाम एवं मल्ला मिडियम को जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया हैं। इनके कब्जे से विस्फोटक सहित नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध उसूर थाना में कार्यवाही उपरांत आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास से संदिग्ध गतिविधियों के साथ छुपते व भागने का प्रयास कर रहे आठ संदिग्धों को पकड़ा गया। इनसे पूछ-ताछ करने पर अपना नाम सीआरसी कंपनी नम्बर 2 पार्टी सदस्य जोगा माड़वी पिता आंदा माड़वी निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम, बाल संघम देवा सोढ़ी पिता सत्यम सोढ़ी निवासी मारुड़बाका थाना उसूर, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेम्बर गुड्डी माड़वी पिता पोज्जा माड़वी निवासी कोमटपल्ली थाना तर्रेम, आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेंबर चुला हेमला पिता भीमा हेमला निवासी मारुड़बाका थाना उसूर, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का सोढ़ी पिता सुला सोढ़ी निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, केएएमएस सदस्य पायकी मड़कम पिता पोज्जा निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, रेखापल्ली संघम सदस्य सुक्का कुंजाम पिता भीमा निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा व रेखापल्ली संघम सदस्य मल्ला मिडियम पिता जोगा निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा का होना बताया। पकड़े गये नक्सली संगठन में सक्रिय है और ये पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसूर टेकमेटला जाने वाले रास्ते मे आईईडी प्लांट करने की योजना में थे, कि उससे पहले जवानों को देखकर ये भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर जवानों द्वारा विस्फोटक व प्रचार प्रसार की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 3 नग टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री पाम्पलेट बरामद किया गया हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

