खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में सप्ताह भर पहले हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भिलाई नगर पुलिस ने अमित जोश के एक खास सहयोगी डी संतोष राव को गिरफ्तार किया है, जो अनैतिक कार्यों और गैरकानूनी कार्यो में जोश का साथ दिया करता था। पुलिस ने संतोष की निशानदेही पर अमित जोश के द्वारा घटना में इस्तमाल की गई एक्टीवा को भी बरामद कर जब्त किया है।
आपको बता दे कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद रमनजीत सिंह ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
घटना के बाद पुलिस ने जोश के साथी आर।यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा, बी लक्की जार्ज, शकर भाट, सागर, मुकुल सोना, रुपेश सिंह व बिज्जी मोरिस को अलग अलग तिथियों में गिरफ्तार किया। हालांकि, तब तक इस मामले का मुख्य आरोपी जोश लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर की शाम करीबन 5 बजे अमित जोश को भिलाई में जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास देखा गया। इस दौरान उसने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
गौरतलब है कि जोश के एनकाउंटर के बाद दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा कर एनकाउंटर से जुड़ी खास बातें साझा करते हुए कहा कि केस अभी खत्म नहीं हुआ है। अमित जोश का साथ देने वालों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

