खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम महकोनी के अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने की घटना की जांच के लिए गठित एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की सुनवाई मंगलवार से शुरू हुई। आयोग के समक्ष उपस्थित होकर शासकीय अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने जवाब के लिए दस्तावेज हासिल किए। आयोग की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।
बता दें कि ग्राम महकोनी के रिजर्व फॉरेस्ट में स्थित अमरगुफा में 15-16 मई की दरम्यान रात जैतखाम को काट दिया गया था। इस घटना से नाराज सतनामी समाज ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सरकार ने छह बिन्दुओं में घटना की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कर हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस सीबी बाजपेई को अध्यक्ष नियुक्त किया था।
आयोग के गठन के बाद भी सतनामी समाज ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में प्रदर्शन का आयोजन किया था, इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ ने उपद्रव मचाते हुए बलौदा बाजार तहसील और कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय में आगजनी को अंजाम दिया था।
न्यायिक जांच आयोग के गठन के बाद अधिसूचना का प्रकाशन किया गया, जिसमें दो बार तारीख बढ़ाने के बाद भी मात्र एक आवेदन शपथ पत्र साक्ष्य के लिए प्रस्तुत हुआ है। इसमें भई आवेदक लखन सुबोध बलौदाबाजार जिले का ना होकर बिलासपुर जिले का रहवासी है।
इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष जस्टिस सीबी बाजपेई ने कहा कि मामले की सुनवाई शुरू हो गई है, अगली सुनवाई में आवेदक का बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं शासन के तरफ से मौजूद अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने बताया कि मात्र एक आवेदन आया है, जिसे 1 अक्टूबर को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया जाएगा।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

