नई दिल्ली। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि पर्दे पर आने के दो दिन बाद ही ‘कंगुवा’ का क्रेज कम होता नजर आया। फिल्म को रिलीज हुए अभी 3 दिन ही हुए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘कंगुवा’ ने भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 24 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन ही सूर्या री फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मंद पड़ गई और इसने 9.25 करोड़ रुपए कमाए जो कि पहले दिन के कलेक्शन से आधे से भी कम था। वहीं अब तीसरे दिन शनिवार होने के बावजूद फिल्म की कमाई में कुछ खास इजाफा होता नजर नहीं आया।
‘कंगुवा’ ने तीसरे दिन भारत में 9.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 42.75 करोड़ रुपए हो गया है और अब फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब है। रविवार के कलेक्शन के साथ ‘कंगुवा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
बता दें कि ‘कंगुवा’ की रिलीज से पहले ही फिल्म के प्रोड्यूसर टी.जे. ज्ञानवेल ने फिल्म के कलेक्शन पर बात की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या ‘कंगुवा’ 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करेगी? इसपर ज्ञानवेल ने कहा था- ‘मैं 2000 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद कर रहा हूं और आप इसे 1000 करोड़ रुपये से कम क्यों आंक रहे हैं?’
2024 की महंगी फिल्मों में से एक है ‘कंगुवा’
‘कंगुवा’ का शुमार इस साल की महंगी फिल्मों में किया जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि फिल्म बजट 350 करोड़ से ज्यादा है। ये फिल्म अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में शूट की गई है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

