खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण और केरा रेत चोरों के लिए स्वर्ग बन गया है। रोज सैकड़ों हाइवा, ट्रेक्टर और ट्रक में रेत निकल रहा है। महानदी के रेत का डिमांड पूरे प्रदेश होने के कारण दूसरे जिले के रेत माफिया भी वहां सक्रिय है। रेत माफियाओं के कारण बराज का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
इन दिनों रेत माफियाओं का पूरा कुनबा शिवरीनारायण, केरा और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। महानदी का सीमा चीरकर रोज सैकड़ों ट्रक रेत निकलकर माफिया अपनी जेब भर रहे है। सुबह से लेकर शाम और आधीरात तक नदी में चारों तरफ केवल गाड़ियां ही गाड़िया दिखाई देती है। दिनभर ज्यादा से ज्यादा रेत निकालने के लिए रेत चोरों के बीच होड लगी हुई है। पोकलेन लगाकर रेत लोडिंग की जा रही है। लेकिन दुर्भाग्य से जिलाप्रशासन के अधिकारियों को ये सब दिखाई नहीं दे रहा है। रेत माफियाओं के हौसले देखकर स्पष्ट हो रहा है कि अधिकारियों ने चोरों को खुली छूट दे रखा है। हाइवा वाले रेत चोर नदी से निकालकर सीधे दूसरे जिलों को सप्लाई कर रहे है जबकि ट्रेक्टर के माध्यम से रेत चोरी करने वाले छोटे चोर नदी से रेत निकलकर सुरक्षित जगह डंप कर रहे है। यही कारण है महानदी के आसपास के गांवों में जगह जगह रेत का स्टॉक साफ देखा जा सकता है। शिवरीनारायण के बैराज के पास बाईपास रोड के किनारे और आम बगीचा के अलावा केरा रोड स्थित राघव होटल के पास रेत माफियाओं ने सैकड़ों ट्रक रेत डंप करके मंहगे दामों पर बेचा जा रहा है। यहां अवैध रेत खनन धड़ल्ले से जारी हैं।
सड़क सड़क दुर्घटना को दे रहे आमंत्रण शिवरीनारायण में रेत माफियाओं के चलते गांव वालों की जान संकट में है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि वार्ड 12 में रहने वाले अधिकतर लोग जिस मार्ग से आना जाना करते है उसी मार्ग में रेत से भरी सैकड़ों गाड़ियां मौत बनकर दौड़ रही है। गांव के बच्चे budhah कभी भी इन गाड़ियों के चपेट में आ सकते हैं बड़ा हादसा हो सकता है और हो भी रहा है। अधिकारियों के उदासीनता के कारण रेत माफिया नगर में बेलगाम हो गए हैं।
डंपिंग कर बेच रहे हैं रेत
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निशुल्क करें तो उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा बजट शास्त्र के 11 वें दिन 20 फरवरी 2024 मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसका ऐलान भी किया था। उन्होंने कहा था कि गांव में कोई भी व्यक्ति छोटे-मोटे काम के लिए रेत ले जा सकेंगे। ग्राम पंचायत को प्रधानमंत्री आवास के लिए रेट निशुल्क दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया था की आवाज बनाने वाले को कितने ट्रॉली रेत लाने की अनुमति होगी। इस फैसले से प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुंचाने की सरकारी मनसा थी रेत माफिया सरकार के इसी फैसले को ढाल बनाकर तो रेत की धड़ल्ले से चोरी कर रहे हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

