खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों के जवान सभी मारे गये नक्सलियाें के शव एवं बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानाें का दावा है कि इसके अलावा कई नक्सली घायल हुए हैं,। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों को भी गोली लगी है, फिलहाल दोनों जवानाें की स्थिति खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था, शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाए इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है।
बस्तर आईजी सुददराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियो की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। सर्चिंग के दौरान आज सुबह 8 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई, 4 घंटे की मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव एवं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए हैं। उन्हाेने बताया कि मुठभेड़ में शामिल 2 जवान घायल हुए है, जिनकी स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर है। दोनों घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

